आज जिला गरियाबंद के संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष मे आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल जी एवं महासमुंद लोकसभा की माननीय सांसद तथा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के साथ शामिल हुआ।
बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में गति लाने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।
जनसेवा, सुशासन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत।
#गरियाबंद #प्रशासनिक_बैठक #जनसेवा #सुशासन #विकास
@bjp4india @bjp4cgstate @bjpgariyaband @chhattisgarhcmo @dayaldasbaghel7 @roopkumaribjp @gariyaband_distt