Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
newsbankaprime
#बांका के ओढ़नी डैम घूमने गए युवकों की कार पुल से नीचे गिरी, पांच युवकों की घायल की सूचना #accident #odhnidaim #bihartourism
Banka, Banka
| Sep 14, 2026
#बांका
#accident
#odhnidaim
#bihartourism
MORE NEWS
बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस! खनन टीम और पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं.....
Banka, Banka | Sep 14, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 19 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
Banka, Bihar | Sep 14, 2026
बांका समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में CWJC, MJC, नीलाम पत्रवाद, सेवा संवाद, मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-समाधान पोर्टल सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। गत सप्ताह की तुलना में वर्तमान सप्ताह की प्रगति का आकलन करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। फार्मर रजिस्ट्री के रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्य की प्रगति को असंतोषजनक बताया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन 400 फार्मर रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करें और उसका धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया। ‘सहयोग शिविर’ की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विगत सप्ताह 99 नए परिवाद प्राप्त हुए, जबकि पूर्व के 234 मामलों की उच्च स्तरीय समिति द्वारा समीक्षा करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन दर्ज किया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादों का संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विशेष अभियान के तहत वर्तमान सप्ताह में 87 विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र (UDID) निर्गत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1822 पेंशनधारियों का भौतिक/डिजिटल जीवन प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को योजना की गहन समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विगत सप्ताह कुल 7.45 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं वाहन ओवरलोडिंग के मामलों में शमन एवं दंड अधिरोपण की कार्रवाई करते हुए विगत सप्ताह कुल 27.11 लाख रुपये की वसूली की गई। जिला पदाधिकारी ने अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व वसूली में भी तेजी लाने को कहा। एनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 57,920 के लक्ष्य के विरुद्ध 74,555 की उपलब्धि दर्ज की गई है। जिला पदाधिकारी ने अभियान के तहत लक्षित लाभुकों तक आवश्यक सेवाओं एवं दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा अभियान की प्रभावी निगरानी का निर्देश दिया। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की समीक्षा में बताया गया कि विगत सप्ताह कुल 3302 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3239 आवेदनों का निष्पादन किया गया। वहीं संत रविदास विकास शिविर के अंतर्गत कुल 2425 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1848 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने शेष लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिले में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध की जा रही छापेमारी की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में जहां भी अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित पाए जाएं, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध छापेमारी की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रखें तथा दोषी पाए जाने वाले संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित वादों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नीलाम पत्रवाद से संबंधित रजिस्टरों का नियमित रूप से मिलान एवं अद्यतन करने तथा लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करते हुए वसूली एवं निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बैंक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विगत सप्ताह कुल 1816 नीलाम पत्रवादों का निष्पादन किया गया है। जिला पदाधिकारी ने शेष लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विभागवार एवं स्तरवार कार्ययोजना तैयार कर नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Banka, Bihar | Sep 14, 2026
राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं सरकारी कामकाज में इसके अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज बांका जिला प्रशासन द्वारा ‘हिंदी दिवस’ समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, वक्ताओं के विचार-विमर्श तथा विजेताओं के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा हिंदी टिप्पणी (Noting), हिंदी क्विज एवं हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र की प्रसिद्ध पंक्तियों “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल” का स्मरण कराते हुए कहा कि अपनी भाषा की उन्नति ही सर्वांगीण विकास का आधार है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि हिंदी न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक है। इसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। हिंदी किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा की प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि सभी भाषाओं को जोड़ने वाली कड़ी है। लोकतंत्र में प्रशासन की सार्थकता आम जनता की भाषा में कार्य करने से ही सिद्ध होती है। फाइलों में टिप्पणियों (noting) और दैनिक पत्राचार में सहज और सरल हिंदी शब्दावली का प्रयोग अनिवार्य है। हिंदी को केवल बोलचाल तक सीमित न रखकर प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, रोजगार और डिजिटल माध्यमों (वेबसाइट व शिकायत निवारण पोर्टल) से पूरी निष्ठा से जोड़ा जाए। हिंदी भाषा के उत्थान पर वक्ताओं के विचार कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के संवर्धन और इसके उत्थान हेतु उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रमुखता से व्यक्त किए। अपने संबोधन में विचार व्यक्त करने वालों में पुलकित कुमार मंडल (पीबीएस कॉलेज, बांका) कुमार संभव (यूएचएस तेलिया) डॉ. सूरज कुमार चौधरी (एसएनएस हाई स्कूल, मोहनपुर) राहुल (यूएचएस लखनौड़ी) डॉ. राहुल कुमार (यूएचएस टेंगरा, बेलहर) एवं लेखनी कुमारी (यूएचएस वर्षाबाद) रहे। इन सभी वक्ताओं ने हिंदी के व्यावहारिक उपयोग और शिक्षण में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और इसे 'जन-जन की भाषा' बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
Banka, Bihar | Sep 14, 2026
#बांका के चांदन नदी तट स्थित बनेगा भगवान गणेश का मंदिर, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने दी जानकारी #highlightseveryonefollowers #ganeshachaturthi
Banka, Banka | Sep 14, 2026
#बांका के लकड़ीकोला में बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर किया हमला, थाने की गाड़ी के शीशे तोड़े #BiharNews #BiharPolice #facebookviral
Banka, Banka | Sep 14, 2026
महिला से मारपीट के बाद देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, महिला ने भी कराया केस—दो लोग नामजद।
Banka, Banka | Sep 14, 2026
#फुल्लीडुमर की नई बीडीओ बनीं प्रीति कुमारी, अमित प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के बाद रिक्त था बीडीओ पद #followmeonfacebook #fullidumar
Banka, Banka | Sep 14, 2026