रायबरेली: रायबरेली जिले में दो स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 462 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न
18 नवंबर 2024 सोमवार दोपहर 11:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होकर देर शाम तक चलता रहा। जिले के दो स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कल 462 जोड़ों ने वरमाला डालकर सात फेरे लिए है। मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई इस योजना को सभी वैवाहिक जोड़ों के द्वारा सराहना की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री मौजूद रहे।