रायबरेली: त्रिपुला चौराहा स्थित एक निजी विद्यालय की बिल्डिंग में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
कोतवाली नगर के,त्रिपुला चौराहा स्थित एक,निजी विद्यालय में,सोमवार को बिल्डिंग के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर,भीषण आग लग गई,आग लगने की घटना से विद्यालय में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया है।इस आग की घटना में,लाखों रुपए का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हुआ है।फायर अधिकारी मनीराम ने कहा,कोई जनहानि नही हुई हैं।