रायबरेली: हरचंदपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 4 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
18 नवंबर सोमवार दोपहर 3:30 बजे हरचंदपुर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में ही, वाहन चेकिंग की जा रही थी। अभियुक्त एक झोला हाथ मे लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़ा। पुलिस द्वारा जब उसे रोक कर उसकी जांच पड़ताल की गई तो झोले के अंदर 4 किलो 900 ग्राम अवैद्य गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।