रायबरेली: पहनासा में स्कूल से लौट रहा मासूम ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से जख्मी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सोमवार 18 नवंबर 2024 समय 3 बजे बछरावां थाना क्षेत्र के पहनासा में स्कूल से लौट रहा 5 वर्षीय मासूम अस्मित ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया,जहां हालत नाजुक होने पर रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा इलाज।