रायबरेली: महावीर स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
सोमवार 18 नवंबर 2024 समय 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के भवानीनगर की रहने वाले विनीत साहू पुत्र लक्ष्मीकांत महावीर स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर का हुआ शिकार।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया जिला अस्पताल, जिला अस्पताल में तैनात डॉ संतोष सिंह ने युवक को मृत घोषित किया।