आबू रोड: आबूरोंड के भाखर क्षेत्र की बोसा स्कूल को ABCI कंपनी की पहल से मिला रंगीन प्रिंटर, बच्चों को मिली डिजिटल सुविधा
आबूरोड ब्लॉक क्षेत्र की सुंदर पहाड़ियों भाखर में स्थित ग्राम पंचायत जाम्बुडी के ग्राम बोसा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को ABCI कंपनी द्वारा एक रंगीन प्रिंटर भेंट किया गया। यह प्रिंटर तारंगा हिल से आबूरोड रेलवे प्रोजेक्ट में कार्यरत कंपनी की ओर से सप्रेम प्रदान किया गया है, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में विशेष सहायता मिलेगी।