हरिद्वार: भूपतवाला में शक्ति वंदन कार्यशाला में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महिला कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
महिला कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने के लिए बीजेपी शक्ति वंदन कार्यशाला चला रही है। भूपतवाला के निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम में बुधवार को शक्ति वंदन कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश के कई नेताओं ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।