हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने देवनगर रौशनपुरी से ₹11150 और सट्टा सामग्री के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने देवनगर रौशनपुरी इलाके में लोगों को सट्टा खिलवाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को 11150 रुपये भी मिले हैं। जुआ अधिनियम के तहत आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सिडकुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की है और आरोपी अमित के कब्जे से पुलिस को सट्टा पर्ची भी बरामद हुई हैं।