हरिद्वार: ललतारव पुल के पास गंगा नदी में बहकर आया जंगली सांभर, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
हरिद्वार के ललतारव पुल के पास एक जंगली सांभर गंगा नदी में बहकर आ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को रेस्क्यू किया और उसे चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा। रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि सांभर को सकुशल रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।