बांसगांव: करवल माता मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट का केबिल जलने से सर्विस रोड पर हुआ हादसा, लोगों ने मिट्टी-बालू डालकर बुझाई आग
गगहा क्षेत्र के करवल मझगांवा में एक स्ट्रीट लाइट का केबिल जल गया।यह घटना सर्विस लेन पर माता करवल देवी मंदिर के सामने हुई।स्थानीय लोगों और दिलीप दूबे ने मिट्टी व बालू डालकर आग पर काबू पाया।बताते चलें कि स्ट्रीट लाइट को बिजली सप्लाई देने वाला केबिल अचानक जल उठा।इससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।जिसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1033 पर दी गई।