भानपुरा: भानपुरा पुलिस का मानवीय चेहरा, गुम हुई नाबालिग को 2 घंटे में खोज निकाला
भानपुरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए गुम हुई नाबालिग बालिका को महज दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस अधिकारियों एवं टीम का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे भानपुरा तहसील के ग्राम अरण्याभाऊ से बालिका हुई।