बांका: मनरेगा पीओ के साथ खेल मैदान को लेकर उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक
Banka, Banka | Nov 5, 2024 वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने कार्यालय उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने मंगलवार की सुबह 11 बजे खेल मैदान की समीक्षा मनरेगा पीओ के साथ बैठक कर की। मनरेगा द्वारा कुल चयनित 180 खेल मैदान के विरुद्ध मात्र 120 काे ही अब तक प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि वाले प्रखंड को जल्द से जल्द चयनित खेल मैदान का प्राक्कलन तैयार करने को कहा।