बांका: बांका में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, व्रतियों ने कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया
Banka, Banka | Nov 5, 2024 लाेक आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत मंगलवार से जिले भर में हाे गई। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे से सभी छठ व्रती अपने - अपने घराें में कद्दू भात का प्रसाद तैयार कर पहले भगवान भास्कर की पूजा की, जिसके बाद कद्दू भात खाकर चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत की। वहीं बुधवार को खरना का प्रसाद तैयार कर भगवान भास्कर की पूजा की जाएगी उसके बाद सभी छठ वर्ती प्रसाद ग्रहण करेगी।