बांका: इंद्रसेन गांव में छठ घाट बनाने को लेकर मारपीट, एक युवक घायल
Banka, Banka | Nov 5, 2024 इंद्रसेन गांव में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे छठ घाट बनाने को लेकर मारपीट हो गई।मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक इंद्रसेन गांव निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि वह छठ घाट बना रहा था।इस दौरान गांव के ही ईसू कुमार और अभिषेक कुमार आकर विवाद करने लगा। जिसके बाद दोनों भाइयों ने मारपीट करना शुरू किया।जिसमें ऋषि कुमार जख्मी हो गया।