बांका: शहरी क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया गया, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने
Banka, Banka | Nov 5, 2024 छठ पूजा को लेकर सभी छठ घाटों पर युद्ध स्तर से कार्य किया जा रहा है। वही मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें विजयनगर छठ घाट, ओढ़नी नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों पर जाकर वहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।