बांका: लूटपाट मामले में नामजद आरोपी विजयनगर से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Banka, Banka | Nov 5, 2024 सदर थाना की पुलिस ने लूटपाट मामले के नामजद आरोपी को मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे गिरफ्तार किया। वहीं मेडिकल जांच कराकर आरोपी काे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। थानाघ्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 7 मई रिलायंस मॉल के बाहर आरोपी विजयनगर निवासी सत्तन यादव ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान कर मामला दर्ज किया गया था।