24 नवंबर को श्री मां वैष्णो दरबार गढ़ी हरसरू मंदिर में देव दिपावली पर्व का होगा भव्य आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र - डाक्टर अलका शर्मा
श्री मां वैष्णो दरबार गढ़ी हरसरू मंदिर में 24 नवंबर को देव दीपावली का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर गुरुग्राम सहित आसपास के सभी क्षेत्रों के श्रद्धालुओं और आमजन को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन के दौरान माता रानी की भव्य आराधना के साथ-साथ अलग-अलग कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं भक्ति प्रस्तुतियां दी जाएंगी। करीब 5 से 6 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिलेगा। वहीं, गुरुग्राम के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी भी इस आयोजन में रहेगी।
श्री मां वैष्णो दरबार गढ़ी हरसरू मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देव दीपावली के इस पावन उत्सव में सहभागी बनें