वकीलों को AK-47 से गोली मारने की धमकी देना किसी भी सभ्य समाज और कानून के शासन में बिल्कुल अस्वीकार्य है। ऐसी भाषा और मानसिकता की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। पुलिस और अधिवक्ता दोनों ही न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। आपसी मतभेद या विवाद का समाधान धमकियों और हिंसा से नहीं, बल्कि कानून और संवैधानिक मर्यादाओं के अंतर्गत होना चाहिए। वर्दी की गरिमा और अधिवक्ता की सुरक्षा, दोनों का सम्मान आवश्यक है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध है कि इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच एवं नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कानून से ऊपर न कोई वर्दी है, न कोई पद और न कोई व्यक्ति। अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मी के इस ब्यान की घोर निंदा की है ।
#DelhiPolice #BJPGovernment #HomeMinistry #advocateunion #advocates BarCouncilOfDelhi barcouncilofindia AdvocatesUnity
Jhajjar, Jhajjar | Nov 5, 2026