DIET सोलन में TheTeacherApp को लेकर विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 46 D.El.Ed प्रशिक्षु विद्यार्थियों और 4 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भावी शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण संसाधनों, AI आधारित टूल्स, लेसन प्लानिंग, क्विज और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग की जानकारी दी गई। भारती एयरटेल फाउंडेशन से लोकिंदर सिंह चौहान और विलाक्षा सैनी ने TheTeacherApp के फीचर्स व प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी साझा की। DIET की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीषी शर्मा ने डिजिटल एवं AI आधारित शिक्षण संसाधनों को भावी शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण बताया | SOLAN NEWS | STAR TODAY
Himachal Pradesh, India | Sep 11, 2026