देवसर: विधायक विश्वामित्र पाठक के नेतृत्व में देवसर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
आपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मंडल नौढीया एवं जियावन के तत्वावधान में देवसर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रेस्टहाउस तिराहा से प्रारंभ हो कर हर्रा चंदेल एवं मेन बाजार देवसर होते हुए जियावन से पुन: रेस्टहाउस तिराहे पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।