देवसर: ब्लॉक देवसर में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों के लिए एक दिवसीय लेखा संधारण प्रशिक्षण आयोजित
गोंड देवसर ग्रामीण समूह जल प्रदाय क्रियान्वयन इकाई मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित जिला सिंगरौली के महाप्रबंधक श्रीमान पंकज वाधवानी के निर्देशन और प्रबंधक जन सहभागिता श्री विजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28 मई 2025 को एक दिवसीय लेखा संधारण प्रशिक्षण का आयोजन एसडीएम सभागार देवसर में किया गया।