देवसर: पेड़ताली गांव में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा उपकरणों का वितरण कार्यक्रम आयोजित
पेड़ताली एवं आमडांड़ गांव में अदाणी फाउंडेशन के द्वारा शासकीय उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों को निःशुल्क चिकित्सा उपकरणों का वितरण किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हों ताकि जरूरतमंदों, का बेहतर इलाज हो सके।