कोंडागांव: कोंडागांव नगर के बंधापारा वार्ड में पेड़ गिरने से दो दिन से बिजली गुल, विद्युत विभाग की अनदेखी से वार्डवासी नाराज़
कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र के बंधापारा वार्ड में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप होने की खबर सामने आ रही है।जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बीते दिनों तेज बारिश के चलते एक विशाल इमली का पेड़ गिर गया, जिससे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। यही नहीं, पेड़ गिरने की चपेट ...