कोंडागांव: सोनाबाल में 21 लाख की पुलिया पहली बारिश में ध्वस्त, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
विकासखंड कोंडागांव के ग्राम पंचायत सोनाबाल में सिंचाई विभाग की लापरवाही का बड़ा उदाहरण सामने आया है। हाल ही में खण्डाम और लाड़ीपारा के बीच लगभग 21 लाख रुपये की लागत से बनाई गई पुलिया पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गई। पुलिया के टूटते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई है। ग्रामीणों ने आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है ...