कोंडागांव: नालाझर जंगलों में हुई मुठभेड़ मामले में कांग्रेस की जांच टीम ने पंचवटी में प्रेस वार्ता कर मुठभेड़ को फर्जी बताया
कोंडागांव जिले के कोहकामेटा के नालाझर जंगल में पिछले दिनों आदिवासी युवक अभय नेताम को पुलिस कर्मी द्वारा गोली मारा गया था,जिसे पुलिस विभाग द्वारा अपने विभागीय लोगों को बचाते हुए नक्सली मुठभेड़ बताया गया था।कांग्रेस की जांच टीम मंगलवार को 2 बजे केशकाल के पंचवटी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर बताया कि कोहकामेटा नालाझर जंगल मे पुलिस ने आदिवासी युवक को गोली मारी है