कोंडागांव: जिला कार्यालय में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, रजत जयंती के तहत गतिविधियों के आयोजन को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती वर्ष अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन हेतु निर्देशित किया।