कोंडागांव: करनपुर में खंडहर हो चुका स्कूल भवन, खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत करनपुर के पटेलपारा में स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन पिछले दो वर्षों से जर्जर अवस्था में है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। छत और दीवारें टूट चुकी हैं, जिसके चलते बच्चों को मजबूरन खुले आसमान के नीचे या अस्थाई व्यवस्थाओं के सहारे शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। इस गंभीर समस्या से परेशान होकर आज मंगलवार.