छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर के निर्देश पर आयोजन स्थल का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेन्द्रगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय राज्य स्थापना दिवस समारोह 2 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे आयोजित होगा। निरीक्षण के दौरान उप नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, समीर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#chhattisgarh #mcbdistrict #CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026