नबीनगर: गोशलडीह गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोशलडीह गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार के शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया