नबीनगर थाना के पुलिस ने पतर घटा पहाड़ी के पास से 200 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहे। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे बताया कि इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।