नबीनगर: कोयरीडीह स्थित मुख्य केवला फाटक के नजदीक सड़क किनारे झाड़ी में मिला एक व्यक्ति का शव, गोली मारकर की गई थी हत्या
नबीनगर थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर कोयरीडीह स्थित मुख्य केवला फाटक के नजदीक सड़क किनारे झाड़ी से गोली मारकर हत्या कर फेंका गया शव एक व्यक्ति की बरामद की है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के रूपहता निवासी अवधेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ 1 संजय कुमार पांडे ने बताया कि इस मामले में