नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने गिरधर बीघा से पुराने शराब मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
टंडवा थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि PSI सुचित्रा कुमारी ने गिरधर बीघा से पुराने शराब से संबंधित केस के अभियुक्त योगेंद्र यादव पिता नरेश यादव ग्राम गिरधर बीघा थाना टंडवा जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरा करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।