नबीनगर: कुड़वा गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी सिकंदर पासवान है। थानाध्यक्ष प्रभु नाथ प्रकाश ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।