सहावर: कासगंज के अमापुर में पटाखों की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में दो घायल, चार लोग हिरासत में
कासगंज। जनपद कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र में पटाखों की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अमांपुर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।