पंडारक: पंडारक का ₹3 लाख का इनामी भोला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 जून को फिर पेशी
पंडारक निवासी तीन लाख रुपये के इनामी आरोपी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाए जाने के बाद मंगलवार को बाढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकील चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पेशी सेशन ट्रायल नंबर 1340A/2025 में हुई, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने लगभग 1:00 बजे अभियुक्त को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बाढ़ उपकारा भेजने का आदेश दिया।