हजारीबाग:नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार चंद्रवंशी के पक्ष में भव्य पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों समर्थक शामिल हुए। पदयात्रा बुढ़वा महादेव से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुराना बस स्टैंड तक पहुंची।राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल थे।