खंडवा: खंडवा में मांधाता पुलिस ने जंगल में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश, 3 लाख का महुआ लहान नष्ट
खंडवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मांधाता पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जंगल में छिपकर चलाए जा रहे अवैध शराब बनाने के अड्डों पर पुलिस ने दबिश देकर करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए महुआ लहान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।