अडकी: पड़ासू गांव में पत्नी ने डंडे से मारकर की पति की हत्या
अड़की थाना क्षेत्र के पड़ासू गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे एक पत्नी ने अपने पति हनुख तोपनो की डंडा से मार-मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी पत्नी अपने पति द्वारा दूसरी पत्नी को घर लाने से नाराज थी। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक हनुख तोपनो के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से मिली जानका