अडकी: 18वीं झारखंड राज्य युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में खूंटी के 6 मुक्केबाज होंगे शामिल
जमशेदपुर में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खूंटी जिले के 6 प्रतिभाशाली बॉक्सर भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 21 मार्च से 23 मार्च तक चलेगी। प्रतियोगिता में खूंटी जिले से निखिल नाग, सुमित भेंगरा, हिमांशु विवेक तिड़ू, मो इन्तेखाब अंसारी, सुमित नाग और रघु तन्मय पाहन अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इनके साथ टीम मैनेजर गोडव