अडकी: उपायुक्त ने मृत हवलदार के परिवार को 15 लाख रुपये का चेक सौंपा
आज समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने दिवंगत हवलदार स्व. जोहन होरो की पत्नी जोलजन होरो को अनुग्रह अनुदान के रूप में 15 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर मृतक की दोनों बेटियाँ और बेटा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा आम चुनाव 2024 में कार्य के दौरान खूँटी जिला बल के हवलदार, श्री जोहन होरो की मृत्यु हो गई थी, जिसके प