अडकी: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम 'उल्लास' के तहत आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा (FLNAT) की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी खूंटी ने की।