नाथनगर: बकरीद को लेकर मधुसूदनपुर थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
आगामी बकरीद पर्व को लेकर मधुसूदनपुर थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष सागर के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।