लालगंज: तेंदुई टोल के पास पुलिस और एसओजी को मिली बड़ी सफलता, डीसीएम ट्रक के साथ 8 अभियुक्त गिरफ्तार, 11605 पुराने मोबाइल बरामद
लालगंज के तेंदुई टोल प्लाजा के पास से थाना लालगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्राज्जीय साइबर फ्रॉड गैंग के आठ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। डीसीएम ट्रक में छुपा कर ले जाए जा रहे 11605 पुराने मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिल को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।