नाथनगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ मधुसूदनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8.15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो डिजिटल वेट मशीन, छह मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 8650 रुपये नकद बरामद किए हैं।