पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चांदुंडिया गांव में एक युवक की टांगी सेमारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।