शिक्षा खंड सोलन में SCPCR, RTE, UDISE Plus, APAAR ID एवं “एक पेड़ माँ के नाम” विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
सोलन, 19 अगस्त 2026: शिक्षा खंड सोलन के तत्वावधान में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 40 प्रधानाचार्यों/विद्यालय प्रमुखों के लिए SCPCR, RTE, UDISE Plus, APAAR ID एवं “एक पेड़ माँ के नाम” विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन MRA DAV Public School, Solan के सभागार में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता BPO-cum Principal Rohit Thakur --BEEO Hari Ram Chandel Solan द्वारा की गई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सोलन, सुश्री रीता गुप्ता जी उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यालय प्रमुखों को संबोधित करते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
कार्यशाला के दौरान DIET Solan से रिसोर्स पर्सन मैडम बबिता ठाकुर, श्री गोबिन्द ठाकुर एवं मैडम कुसुम अवस्थी ने SCPCR, RTE, UDISE Plus, APAAR ID तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यालय स्तर पर इन योजनाओं एवं पोर्टलों के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया समझाई तथा प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रातः 10:50 बजे MRA DAV Public School, Solan की प्रधानाचार्या मैडम मासूमा सिंघा जी द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ हुआ। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी विद्यालय प्रमुखों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सोलन ने सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/विद्यालय प्रमुखों को संबोधित करते हुए विद्यालय स्तर पर सभी संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में श्री राजेश शर्मा, श्रीमती लता एवं मैडम तनुजा शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं ऑनलाइन पोर्टलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना तथा विद्यालय स्तर पर इनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Solan, Solan | Aug 21, 2026