प्रेस विज्ञप्ति
विधानसभा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है, वॉकआउट और नारेबाजी के लिए नहीं : रुमित सिंह ठाकुर
शिमला। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के वर्तमान सत्र में विपक्ष द्वारा बार-बार वॉकआउट और नारेबाजी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है।
रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा का प्रत्येक मिनट हिमाचल की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जनता टैक्स देती है ताकि विधानसभा में उसके मुद्दों पर चर्चा हो, नई नीतियाँ एवं योजनाएँ बनें और आवश्यक कानूनों पर गंभीरता से विचार किया जाए। ऐसे में सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होना जनता के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा में “जिंदाबाद-मुर्दाबाद” और वॉकआउट ही राजनीति का तरीका बन जाएगा, तो हिमाचल की जनता के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कौन करेगा? प्रदेश बेरोजगारी, आर्थिक चुनौतियों, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े गंभीर सवालों का समाधान चाहता है, राजनीतिक शोर-शराबे का नहीं।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने की इस राजनीति का पुरजोर विरोध करती है।
रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2027 में हिमाचल की जनता को तय करना होगा कि उसे ऐसी राजनीति चाहिए जो सदन का समय बर्बाद करे या ऐसी राजनीतिक व्यवस्था चाहिए जो जनता के लिए काम करे। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वह अपने मत की ताकत से ऐसे जनप्रतिनिधियों को जवाब दे और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में आगे बढ़ाए।
उन्होंने कहा—
“जनता का पैसा जनता के काम आना चाहिए। विधानसभा चलेगी, तभी हिमाचल की समस्याओं पर चर्चा होगी और समाधान निकलेगा। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी राजनीति को नारेबाजी से निकालकर जनसेवा और विकास की दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
जारीकर्ता:
रुमित सिंह ठाकुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी