कोईलवर: कोईलवर सहयोग शिविर पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित
कोईलवर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार को दोपहर करीब 11:30 बजे भोजपुर के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के साथ सहयोग शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया।